मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Dungarpur News

जल स्वावलंबन अभियान- एसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने भी किया श्रमदान

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत पहाड़ों की धरा डूंगरपुर में पानी बचाने के पुण्यार्जन में डूंगरपुर पुलिस भी पीछे नहीं है। अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक की पहल पर जिले के प्रत्येक थाने ने अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक काम हाथ में लिया

WAf𝕏TGin✉🖨

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत पहाड़ों की धरा डूंगरपुर में पानी बचाने के पुण्यार्जन में डूंगरपुर पुलिस भी पीछे नहीं है। अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक की पहल पर जिले के प्रत्येक थाने ने अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक काम हाथ में लिया है। इसी के तहत बुधवार को कोतवाली थाना पुलिस ने गोद लिए मांडवा पंचायत क्षेत्र में स्थित पाडेल वाला एनीकट को गहरा करने का काम शुरू किया।

इस मौके पर एसपी अनिल कुमार जैन, एसटीएससी सेल के डिप्टी अनिल मीणा, शहर कोतवाल हरेन्द्रसिंह, मानव तस्कर विरोधी सेल के प्रभारी मनोज सामरिया सहित कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए अभियान के तहत अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इस मौके पर एसपी अनिल जैन ने बताया कि वैसे तो अभियान के तहत राज्य सरकार की ओर से जिले की पुलिस को एक काम गोद लेने के लिए निर्देशित किया गया है लेकिन अभियान के प्रति डूंगरपुर पुलिस ने अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए सभी 12 थानों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित तालाबों और एनीकटों को गहरा व मरम्मत करने का काम हाथ में लिया है।

उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों का समय पर पूर्ण करवाया जाएगा ताकि अभियान की मंशानुरूप पानी को बचाकर इसका लाभ आने वाले समय में क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल सके।