हिन्दी दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
( Read 2447 Times)
15 Sep, 12 16:56
Print This Page
प्रतापगढ़ | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी हुई। इस अवसर पर डॉ नवीन कुमार झा ने हिंदी की दशा और दिशा विषय पर विचार व्यक्त किए। प्रो. राकेश खटीक ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति पर विचार व्यक्त किए। कॉलेज में हिंदी का भविष्य विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता भी हुई। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य एसएल परिहार ने की। संचालन डॉ. मनीषा चोरडिय़ा ने किया। इधर, एपीसी विद्यालय में हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया कवि हरीश व्यास मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंतीलाल जैन ने की। कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कवि व्यास ने कांठल री कोरा सूं राजस्थानी भाषा में लिखित पुस्तक को विद्यालय के पुस्तकालय को भेंट दी।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
प्रतापगढ