पद से कुछ नहीं होता, शक्ति तो जनता में होती- राहुल गांधी

( Read 996 Times)

06 Feb, 12 16:05
Share |
Print This Page

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज कहा कि हिन्दुस्तान के अनेक ‘बड़े’ राजनेताओं के विपरीत वह प्रधानमंत्री पद के प्रति ‘आसक्त’ नहीं हैं और उनका मानना है कि पद से कुछ नहीं होता, शक्ति तो जनता में होती है।
राहुल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में खुद के प्रधानमंत्री बनने की सम्भावना सम्बन्धी सवाल पर कहा ‘‘हिन्दुस्तान के बड़े राजनेता इस बात के लिये आसक्त हैं कि वे प्रधानमंत्री बनें लेकिन मेरी ऐसी कोई आसक्ति नहीं है।’’उन्होंने कहा ‘‘पद से कुछ नहीं होता, शक्ति जनता में होती है। मेरा मकसद उत्तर प्रदेश का विकास करना है। राहुल गांधी में कोई शक्ति नहीं है। मैं सिर्फ जनता की आवाज सुनता हूं और उसे लोकसभा तक ले जाता हूं। मेरा उत्तर प्रदेश में प्रगति लाने का मिशन है। जब तक उत्तर प्रदेश अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा तब तक राहुल गांधी आपकी झोपड़ियों में किसानों के साथ दिखाई देगा।’’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांगे्रस की कामयाबी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए राहुल ने कहा ‘‘मेरा कहना है कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिये ठोस परिणाम आ रहे हैं। जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। मैं जहां भी जा रहा हूं वहां जनता हमसे कह रही है कि यहां की सरकारों ने उन्हें 22 साल बेवकूफ बनाया है।’’
कांग्रेस सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के फिर से खड़े नहीं होने तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंनेकहा ‘‘सीधा आंकड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी खड़ी हो जाएगी। वह 200 सीटों से भी खड़ी हो जाएगी और 100 सीटों से भी’’
राहुल ने दोहराया कि वह उत्तर प्रदेश में किसी राजनीतिक पार्टी से समझौता नहीं करने आए हैं। उनका समझौता राज्य की जनता के साथ होगा हालांकि चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी :सपा: से गठबंधन के सवाल का उन्होंने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा ‘‘आडवाणी जी को झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पंजाब समेत भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार नहीं दिखता।। हमें अपने यहां जब भी भ्रष्टाचार का कोई मामला सुनाई दिया हमने कार्रवाई की।’’
लोकपाल को संवैधानिक दर्जा देने सम्बन्धी सवाल पर राहुल ने कहा ‘‘मैंने संसद में कहा था कि हमेंं चुनाव आयोग की तरह वैधानिक लोकपाल गठित करने दीजिये। आडवाणी और विपक्षी नेताओं ने मेरे इस विचार की हंसी उड़ाई थी। अब आप जब उनसे पूछते हैं कि आपने संवैधानिक लोकपाल क्यों नहीं बनने दिया तो वे कहते हैं कि वह राहुल गांधी का विचार था, मगर ऐसा नहीं है, वह मेरा नहीं बल्कि देश का विचार था।’’
राहुल ने विदेशी बैंकों में जमा कालेधन को भारत लाने की योग गुरु बाबा रामदेव की मांग सम्बन्धी सवाल का सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा ‘‘रामदेव जी अपने चार पांच लोगों को काले झंडे लेकर मेरी हर जनसभा में भेज रहे हैं। वे सोचते हैं कि चार झंडे देखकर राहुल भाग जाएगा। आप झंडे लगाओ, गोली मारो, जूता मारोे, मैं किसी से नहीं डरता।’’
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: भारत
Your Comments ! Share Your Openion
More News for You !
:: Udaipur.India-केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी 19 क...
:: India तालिबानी हमले की सूचना देने के बाद वाघा बॉर...
:: India भट्ट को गुजरात राज्य सरकार का एजेंट करार
:: India बाबा रामदेव पर आयकर विभाग की टेढ़ी नजर, 58 करो...
:: India बाबा रामदेव पर आयकर विभाग की टेढ़ी नजर, 58 करो...
:: India तबादला नीति बदलने से खंडूड़ी हुए खफा
:: India राष्ट्रपति पद के लिए नवीन और जया ने की संगमा ...
:: India बीआरटी कोरिडोर पर रोडरेज का शिकार हुए दिल्...
:: India शाहरुख के खिलाफ लिखित शिकायत, बचाने में जुट...
:: Delhi. India बैकलॉग आरक्षित पदों के बारे में सरकार ने ...
:: India कई ’’किन्तु‘‘ ’’परन्तु‘‘ लगाये जाते है वृद...
:: Rail.info.Rajasthan-लवे घोषणाओं की समीक्षा के लिए नहीं है क...
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Big Boss
Rank #2 :: MTV Roadies
Rank #3 :: Comedy Circus
Rank #4 :: Aap Ki Kachehri
Rank #5 :: Boogie Woogie
Rank #6 :: Dance India Dance
Rank #7 :: Entertainment Ke Liye Kuch Bhi Karega
Rank #8 :: Fear Factor India
Rank #9 :: Just Dance
Rank #10 :: Indian Idol
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG