GMCH STORIES

सुन्नी नेता ने कहा, महिलाएं केवल बच्चे पैदा करने के लिए

( Read 5280 Times)

29 Nov 15
Share |
Print This Page
तिरुअनंतपुरम | कांथापुरम के एक सुन्नी नेता बेहद शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि लैंगिक समानता इस्लाम के खिलाफ है। उसकी बदजुबानी यहीं नहीं थमी। उसने अपने दकियानूसी विचारों का पिटारा खोलते हुए कहा कि महिलाएं कभी भी पुरुषों की बराबरी नहीं कर सकतीं। वह केवल बच्चे पैदा करने के लिए ही ठीक हैं। ऑल इंडिया सुन्नी जामियातुल उलेमा के प्रमुख एपी अबू बकर ने शनिवार को कहा कि महिलाओं के पास कोई दिमागी ताकत नहीं होती। पूरे ब्रrांड पर काबू करने का काम पुरुषों के ही हाथों में है। उसने कहा कि लैंगिक समानता को कभी वास्तविकता का रूप नहीं दिया जा सकता। कोङिाकोड में मुस्लिम छात्र संघ (एमएसएफ) के एक शिविर में अबू बकर ने कहा कि लैंगिक समानता इस्लाम, इंसानियत और अक्लमंदी के खिलाफ है। महिलाएं कभी पुरुषों की बराबरी नहीं कर सकतीं। वह सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए ही ठीक हैं। महिलाएं कभी भी संकट का सामना नहीं कर सकती हैं। अबू बकर ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या हजारों हार्ट सर्जन के बीच कोई अकेली महिला हार्ट सर्जन है।
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like