आतंक विरोधी आंदोलन की घोषणा

( Read 3020 Times)

03 Sep, 10 10:42
Share |
Print This Page

आतंक विरोधी आंदोलन की घोषणा कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने माकपा के सशस्त्र हमले और ज्यादती को उजागर करने के लिए छह सितंबर से पूरे पश्चिम बंगाल में एक महीने तक आतंक विरोधी आंदोलन चलाने की घोषणा की। ममता ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि हम पूरे राज्य में पदयात्रा और रैलियों के रूप में एक महीने तक आंदोलन करेंगे। इसके तहत क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोशिश के तहत पुलिस और प्रशासन की मदद से माकपा कार्यकर्ताओं की ज्यादती के प्रयासों को उजागर किया जाएगा। उन्होंने माकपा के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी ने बेघर गरीबों को आश्रय देने के लिए जंगलमहल में शिविर लगा रखा था। उन्होंने फिर से यह आरोप लगाया कि मा‌र्क्सवादी जंगली इलाकों में शस्त्र प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। ममता ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने जंगलमहल में माकपा के सशस्त्र शिविरों की मौजूदगी की ओर इशारा किया था, जहां मा‌र्क्सवादी कार्यकर्ताओं को आग्नेयास्त्र सौंपा जा रहा है और उन्हें गोलतोर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ममता ने कहा कि हम मुकुल राय और सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में 12 सितंबर को केशपुर से एक रैली शुरू करेंगे। तृणमूल प्रमुख ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि वाम मोर्चे की सरकार में शामिल कुछ मंत्री तक तृणमूल कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं। हालांकि, हमारा आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा। ममता ने कहा कि माओवादियों के गढ़ लालगढ़ से धर्मपुर के बीच नौ सितंबर को इस आंदोलन के तहत मार्च किया जाएगा। उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि वह वीरभूम जिले के हिंसा ग्रस्त नानूर इलाके का 19 सितंबर को दौरा करेंगी और 25 सितंबर को सिंगुर मार्च में शामिल होंगी। उन्होंने दावा किया कि वामदल शासित राज्य में संवैधानिक संकट है, जहां माकपा ने पार्टी केच्तुच्छ उद्देश्यों के लिए संविधान का दुरूपयोग किया है। इसके पहले दिन में माकपा के राज्य सचिव विमान बोस ने कहा कि पार्टी ने जंगलमहल इलाके में कुछ शिविर लगाए थे ताकि माओवादियों द्वारा अपने घरों से निकाले गए लोगों को आश्रय मिल सके। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि हमारी पार्टी जंगलमहल [माओवादियों के प्रभाव वाले इलाके] में काम कर रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमने वहां सशस्त्र शिविर लगाए हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खास खबरें
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Bulgari
Rank #2 :: Burberry
Rank #3 :: Dior Homme
Rank #4 :: Giorgio Armani
Rank #5 :: Dolce & Gabbana
Rank #6 :: Gucci
Rank #7 :: Carolina Herrera
Rank #8 :: Celine Dion
Rank #9 :: Paris Hilton
Rank #10 :: philosophy
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG