बंद के दौरान माओवादियों ने मारे दो माकपाई

( Read 2289 Times)

03 Sep, 10 10:40
Share |
Print This Page

बंद के दौरान माओवादियों ने मारे दो माकपाई झाड़ग्राम। माओवादियों ने पश्चिम बंगाल बंद की शुरुआत माकपाइयों की हत्या से की। पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के झाड़ग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात दो माकपा समर्थकों की घर से ले जाकर हत्या कर दी गई। झाड़ग्राम थाना क्षेत्र के सिमली गांव निवासी असित महतो [35] व बांकसोल गांव निवासी गिरिजा प्रसाद महतो [45] के घर रात एक बजे के आसपास माओवादी पहुंचे और दोनों को अपने साथ लेकर जंगल में चले गए। गुरुवार की सुबह एकताल गांव के पास दोनों के शव पड़े मिले। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर एक बारूदी सुरंग भी मिली। गुरुवार को आहूत माओवादी बंद का जंगल महल [पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरुलिया व बांकुड़ा] में व्यापक असर रहा। इन जिलों के विभिन्न इलाकों में दुकानें नहीं खुलीं और वाहनों का चालन भी बहुत कम हुआ। माओवादियों ने इस बंद का आह्वान पुलिस संत्रास प्रतिरोध जनसाधारण समिति के नेता उमाकांत महतो को पुलिस द्वारा मारे जाने के विरोध में किया था। हार्डकोर माओवादी पकड़ा झाड़ग्राम थाना क्षेत्र के राधानगर अंचल में ग्रामीणों ने माओवादी स्क्वाड के सदस्य को धर दबोचा। पुलिस आने तक बांधकर रखे गए इस हार्डकोर माओवादी ने अपना नाम कालू महतो बताया। इसी प्रकार से राउरकेला [उड़ीसा] में देवकुमार नाम के माओवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: भारत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Ghost
Rank #2 :: Givenchy
Rank #3 :: DKNY
Rank #4 :: Jean Paul Gaultier
Rank #5 :: Marc Jacobs
Rank #6 :: Yves Saint Laurent
Rank #7 :: Lacoste
Rank #8 :: Prada
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG