2030 तक दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : राजनाथ
( Read 4901 Times)
18 Feb 18
Print This Page
राजनाथ सिंह ने यहां महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्ववदृालय के 44वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा, 2030 में भारत आर्थिक महाशक्ति बन जायेगा लेकिन इसका यह मतलब नहीं होगा कि भारत दुनिया में दहशत, भय और दबाव पैदा करेगा बल्कि भारत वि गुर बनेगा। वि गुर के सानिध्य में दुनिया विकास करेगी और संस्कारवान बनेगी। सिंह ने कहा कि हमें भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत करना है तो युवाओं के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा बढी है। भारत के इतिहास की चर्चा करते गृह मंत्री ने कहा कि ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने जिन उंचाइयों को हासिल किया है, वह दुनिया में किसी से छिपा नहीं है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
National News