GMCH STORIES

बाढ़ का कहर, 5.5 लाख बेघर

( Read 4782 Times)

18 Aug 17
Share |
Print This Page
बाढ़ का कहर, 5.5 लाख बेघर गोरखपुर । बुधवार को शहर क्षेत्र के कई रेगुलेटरों में भारी रिसाव रोकने के लिए पूरे दिन जूझने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। कैम्पियरगंज क्षेत्र के चार बंधों के टूटने से शहर क्षेत्र में कल कम दबाव रहा लेकिन अब भी नेपाल से पानी का प्रवाह बढ़ते जाने से प्रभावित गांवों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने बृहस्पतिवार को दोपहर में आर्मी और एयरफोर्स से मदद मांगी है।
द सहारा न्यूज ब्यूरोपटना। सूबे में बाढ़ की तबाही जारी है। चारों ओर हाहाकार मचा है। इस विभिषिका में अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है। साढ़े पांच लाख से अधिक लोग बेघर हो गये हैं। इनमें दो लाख तेरह हजार लोग राहत शिविरों में शरण ले रखे हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाये गये कॉम्युनिटी किचेन में तीन लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। अब तक विभिन्न इलाकों से तीन लाख उनसठ हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like