GMCH STORIES

बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही

( Read 9571 Times)

14 Aug 17
Share |
Print This Page
बिहार के सीमांचल इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचा कर रख दी है। रविवार को स्थिति और भी भयावह हो गयी। बाढ़ ने किशनगंज शहर और अररिया को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले लिया है। बाढ़ की वजह से शिवहर का सीतामढ़ी और मोतिहारी से सड़क संपर्क भंग हो गया है। वहीं प. चंपारण के नरकटियागंज के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया है। किशनगंज में अब तक चार लोगों के मरने की सूचना है। शहर के कई इलाकों में लोग अब भी फंसे हुए हैं और प्रशासन से सहायता की गुहार लगा रहे हैं। किशनगंज में बाढ़ की भयावह स्थिति का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि शहर में छह से आठ फीट की ऊंचाई तक पानी बह रहा है। रेल ट्रैक पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, जिससे ट्रेनों का परिचालन ठप है। शनिवार की रात से ही शहर में विजली की आपूत्तर्ि बाधित है। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्र गलगलिया के कई हिस्सों में पानी में कमी आयी है, लेकिन निचले इलाके में अब भी पानी है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like