GMCH STORIES

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धर्म सिंह का निधन

( Read 3920 Times)

28 Jul 17
Share |
Print This Page
बेंगलुरू । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन धरम सिंह का बृहस्पतिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।डॉक्टरों ने कहा कि 80 वर्षीय सिंह पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। वह अपने घर पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें एमएस रामइया अस्पताल ले जाया गया जहां करीब 40 मिनट बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह ने 2004 से 2006 के बीच कांग्रेस और जनता दल (एस) के गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व किया था। वह नौ बार विधायक रहने के साथ ही लोकसभा सदस्य भी रहे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like