GMCH STORIES

लोक कल्याण कायरे के लिए उदाहरण बनें भाजपा शासित राज्य : मोदी

( Read 3858 Times)

24 Apr 17
Share |
Print This Page
लोक कल्याण कायरे के लिए उदाहरण बनें भाजपा शासित राज्य : मोदी पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों को लोक कल्याण कामों के लिए देश में उदाहरण बनना चाहिए। गरीबों के लिए योजनाएं बनने और उनके अमल के लिए जमीनी प्रयास हों। न्यू भारत के निर्माण के लिए एक्शन प्लान बनाएं। लम्बी छलांग के लिए खुद को तैयार रखें।भाजपा दफ्तर में रविवार को पार्टी के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के साथ अपने राज्यों में विकास के कामों को जमीन तक उतारने पर फोकस करने को कहा। 2019 को ध्यान में रखते हुए अभी से लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने वोट के साथ नए लोगों के जुड़ने की संभावना भी समझी। वित्त वर्ष को मार्च के बजाय जनवरी से करने की राय मांगी। लोकसभा के साथ राज्यों के चुनाव हों इसके लिए माहौल बनाने पर जनता की सहभागिता पर भी बात की गई। राज्यो में कानून व्यवस्था ठीक रहे जिससे विरोधियों को किसी तरह का मौका न मिले।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like