आज चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश अरोड़ा ने 4 नंबर कॉलोनी फेज-1 से महासंपर्क अभियान शुरू किया। जिसके अंतर्गत वह कॉलोनी में अपने पुराने सहयोगियों के साथ अनेक परिवारों से मिले।
नरेश अरोड़ा ने बताया की इस महासंपर्क अभियान का उदेश्य केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही सारी योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुंचाना है ताकि हर जरूरतमंद इन योजनाओं का लाभ उठा सके। यह कार्यक्रम अब निरंतर जारी रहेगा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर घर जा कर और नुक्कड़ बैठकों के माध्यम से लोगो को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
Source :