GMCH STORIES

गर्मी ने सदियों के रिकॉर्ड तोड़े

( Read 9582 Times)

21 May 16
Share |
Print This Page
गर्मी ने सदियों के रिकॉर्ड तोड़े जयपुर। गुलाबी नगरी सहित मरुप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। झुलसा देने वाली गर्मी ने सदियों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीकानेर में बृहस्पतिवार को पारा 102 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50 डिग्री पर पहुंच गया था। यहां शुक्रवार को भी पारा 49.2 डिग्री रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में शुक्रवार को 51 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में पिछले तीन दिनों में 22 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इनमें अकेले जोधपुर संभाग के तहत आने वाले जिलों में 16 लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों की मौत कोटा संभाग में तथा अजमेर, जयपुर व बीकानेर संभाग में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।बीकानेर में 102 साल पहले ऐसी गर्मी पड़ी थी। यहां 1914 में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री दर्ज किया गया था। अब यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए बृहस्पतिवार को 50 डिग्री और शुक्रवार को 49.5 डिग्री रहा। जोधपुर में 84 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यहां बृहस्पतिवार के 49.5 डिग्री की तुलना में शुक्रवार को पारा 48.8 डिग्री पर आ गया। उदयपुर में 33 साल के रिकार्ड की बराबरी करते हुए शुक्रवार को तापमान 47 डिग्री पहुंच गया। चूरू में 23 साल का रिकॉर्ड 50.2 डिग्री पहुंचने के साथ टूट गया। अजमेर में भी पांच साल का रिकॉर्ड पार करते हुए पारा 46.2 डिग्री पहुंच गया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like