GMCH STORIES

अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए प्रतिदिन योग अनिवार्य

( Read 3100 Times)

30 Jun 15
Share |
Print This Page
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने देश के 10 लाख अर्धसैनिक बलों के लिए प्रतिदिन योग अनिवार्य कर दिया है। गृह मंत्रलय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के लिए जारी दिशा-निर्देश में शारीरिक व्यायाम के तहत अनिवार्य रूप से योग करने को कहा है। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों और सीमा पर तैनाती के दौरान भी उन्हें प्राथमिकता के आधार पर योग करना होगा और इसकी कार्रवाई रिपोर्ट सौंपनी होगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व असम राइफल्स के जवानों के लिए बटालियनों और सीमा चौकियों पर तैनाती के दौरान शारीरिक व्यायाम दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। हाल के दिनों में योग के बढ़ते महत्व को देखते हुए इन बलों के व्यायाम में इसे शामिल करना एक दूरदर्शी कदम होगा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और असम राइफल आते हैं।
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like