GMCH STORIES

लालू, नीतीश, मोदी और राबड़ी नहीं लड़ेंगे चुनाव

( Read 7971 Times)

20 May 15
Share |
Print This Page
वर्ष 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव इस मायने में भी दिलचस्प होगा कि प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक चुनावी अखाड़े में नहीं होंगे। इनमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अदालती कारणों से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य होने के नाते उनका भी विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम ही है।

विधान परिषद का सदस्य होने के कारण ही भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी और राजद की राबड़ी देवी भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। गौरतलब है कि ये नेता अपने-अपने दल के स्टार प्रचारक हैं। चुनाव में ये सभी अपने-अपने दल के उम्मीदवारों को जिताने के लिए तो पसीना बहाएंगे मगर खुद चुनावी जंग से बाहर रहेंगे। चुनाव आयोग ने सितम्बर-अक्टूबर में राज्य में चुनाव कराने का संकेत दिया है। जनता पर किसका कितना असर है यह चुनाव नतीजों से तय होगा।

राज्यसभा सदस्य होने के नाते जदयू के तीन प्रमुख नेता- राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह भी रणनीतिकार और स्टार प्रचार की ही भूमिका में दिखेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी विधान परिषद के सदस्य हैं। इस वजह से इन दोनों के भी चुनाव लड़ने की उम्मीद नहीं है।

अलबत्ता राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे जरूर सीतामढ़ी के परिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए हैं। वैसे श्री पूर्वे यह कहना नहीं भूलते कि पार्टी आलाकमान की सहमति बनी तभी वे ताल ठोक सकेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह के बारे में भी साफ नहीं है कि इस बार वह चुनाव लडेंगे या नहीं।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like