GMCH STORIES

कांग्रेस में राहुल राज आने के संकेत

( Read 7291 Times)

03 Mar 15
Share |
Print This Page
कांग्रेस में राहुल राज आने के संकेत नई दिल्ली । कांग्रेस में राहुल राज आने के संकेत मिलने लगे हैं। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक साथ पांच राज्यों के अध्यक्षों की नियुक्ति की। इनमें से ज्यादातर अध्यक्ष राहुल के करीबी माने जाते हैं। महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण, जम्मू-कश्मीर में गुलाम अहमद मीर, दिल्ली में अजय माकन, गुजरात में भरत सिंह सोलंकी और तेलंगाना में उत्तम रेड्डी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही संजय निरूपम को राजनीतिक रूप से अहम मुंबई क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
माकन को दिल्ली प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा को सूचना और मीडिया विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अमर उजाला ने एक दिन पहले ही नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति का खुलासा कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में बुजुर्ग सैफुद्दीन सोज के इस्तीफे के बाद युवा गुलाम अहमद मीर को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में माणिक राव ठाकरे की जगह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अहमद मीर और चव्हाण दोनों आपराधिक मामलों के कारण दागदार रहे हैं। मगर पार्टी हाईकमान ने इनकी जमीनी पकड़ को ध्यान में रखते हुए इन्हें अध्यक्ष पद की कुर्सी सौंपी है। पार्टी का कहना है कि मीर बरी हो गए हैं, जबकि चव्हाण के खिलाफ अभी तक कोई दोष साबित नहीं हो पाया है। पंजाब में भी प्रदेश अध्यक्ष बदला जाना है। मगर, वहां पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की नाराजगी से पेंच फंसा हुआ है। वहां अभी प्रताप सिंह बाजवा अध्यक्ष हैं। उनकी जगह लाल सिंह का नाम चर्चा में है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के लचर प्रदर्शन के बाद माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like