ढाका जा रही बस को जलाया

( Read 3129 Times)

23 Sep, 12 09:27
Share |
Print This Page

अगरतला । अगरतला से ढाका के बीच चलने वाली त्रिपुरा सड़क परिवहन निगम की बस को शुक्रवार को यहां से ७० किमी दूर बांग्लादेश के नरसिंगदी में आग लगा दी गई। अज्ञात लोगों ने इसको अंजाम दिया। जब बस यहां से ढाका के लिए रवाना हुई, तब इसमें बारह भारतीय और दस बांग्लादेशी थे। दोपहर करीब ३.३० बजे अज्ञात लोगों ने बस को रोका और आग लगा दी। बस चालक और कंडक्टर को मामूली चोटें आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव संजय पांडा ने इस संबंध में ढाका में भारतीय उच्चायुक्त पंकज सरन से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से पहचान लेने के कारण बस को आग लगाई गई है।जिस इलाके की यह घटना है, वहां पर राजनीतिक झड़प चल रही थी। चालक ने हालात को भांपते हुए पहले ही बस एक ओर कर यात्रियों को उतार दिया था।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: भारत
Your Comments ! Share Your Openion
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
Kitchen Benchtops
Granite Countertops
Granite Benchtop
Bathroom Vanities
CopyRight : Pressnote.in
WCAG