मजदूरों के घर जाकर जलाए दीपक
( Read 3349 Times)
18 Oct 17
Print This Page
कोटा| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद कोटा महानगर के चाणक्य नगर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनूठी दीपावली मनाई। नगर मंत्री हितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विज्ञाननगर सेक्टर-एक झाड़ू बस्ती में रहने वाले मजदूरों के घर-घर जाकर दीप रोशन कर उनको दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही हम सभी कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी वासियों को चाइनीज वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने धनतेरस पर शहीद स्मारक पर भी दीपक रोशन किए। इस मौके पर नगर सह मंत्री जगदीश प्रसाद मेघवंशी, लवदीप शर्मा, रूद्रप्रताप सिंह, लोकेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, संगीता महावर, विशाल प्रजापति, तमन सोंठी, जितेंद्र मीणा और कुलदीप हाड़ा मौजूद रहे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Kota News