GMCH STORIES

महिला की बहादूरी से लूट की घटना विफल

( Read 8581 Times)

20 Jul 18
Share |
Print This Page
महिला की बहादूरी से लूट की घटना विफल कोटा(के डी अब्बासी)। शहर मेंआज लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एक बदमाश ने एक घर में धावा बोला, लेकिन घर में मौजूद एक महिला ने पूरी वारदात को नाकामयाब कर दिया और लूटरे को घर से भागने के लिए मजबूर कर दिया। बदमाश के महिला को बंधक बनाने के बावजूद उसने पूरी हिम्मत दिखाते हुए चोर का डटकर मुकाबला किया। सूचना मिलने पर पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही एसएफएल टीम भी मौके पर पहुंची है।
जवाहर नगरथाना प्रभारी ने हर्षराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति जेन के मकान में घुसा और मात्र पन्द्रह मिनट में पूरे घर की तलाशी ले ली और लूट का भी प्रयास किया है।थाना प्रभारी हर्षराज सिंह ने कहा की लूटरे को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा ।अपराधी को पकड़ने के लिए टीम तैयार हो चुकी हे।
जानकारी के अनुसार तलवंडी 20 सेक्टर में रहने वाले नेमीचंद जैन अनन्तपुरा में पेट्रोल पंप संचालित करते हैं। उनके बेटे शैलेंद्र जैन और पत्नी किसी कारण कोटा से बाहर गए हुए हैं। घर पर केवल बहू अर्पणा जैन थी। नेमीचंद जैन पेट्रोल पंप पर चले गए और उनके दोनों पौधे स्कूल चले गए। वही बहू मंदिर में पूजा करने चली गई। इस दौरान एक अज्ञात बदमाश नकाबपोश उनके घर में पीछे जाकर छुप गया। जैसे ही वापस सुबह साढ़े 8 बजे अर्पणा ने ताला खोल कर घर में प्रवेश किया। बदमाश भी दीवार फांदकर घर में आया और दरवाजे को धक्का देता हुआ अंदर चला गया। यहां तक की उसने प्रवेश करते ही अर्पणा के ऊपर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट कर दी। साथ ही छाती व पेट में लातों और घूसों की बरसात कर दी। अर्पणा बेहाल हो गई और नीचे गिर गई। नकाबपोश बदमाश में उसके हाथ-पैर टेप से बांध दिए और घर में तलाशी लेने लग गया। बदमाश ने पूरा घर बिखेर दिया, इस दौरान अर्पणा ने बदमाश से पानी पीने का आग्रह किया और बंधे हाथ पैरों से घिसती हुई रसोई में चली गई, जहां सिलबट्टे के पत्थर को लेकर बाहर आई और बदमाश के ऊपर दे मारा। यह पत्थर बदमाश की कनपटी तेजी से लगा। साथ ही इस पत्थर से शोकेस का कांच टूट गया। जिसके टुकड़े भी बदमाश पर जा लगे। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। अर्पणा के जोर जोर से दरवाजे बजाने पर पड़ोसी आए और महिला के हाथ-पैर और मुंह को खोला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के उच्च अधिकारी और एसएफएल टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला से पूरी जानकारी लेकर पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र जैन ने कुछ दिनों पहले अपनी प्रॉपर्टी भेजी थी, जिसका लाखों रुपए घर पर रखे हुए हैं। यह बात कुछ करीबी लोगों को ही पता है। ऐसे में बदमाश के जानकार होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मान रही है कि चोर ने ज्वेलरी और अन्य सामानों के हाथ नहीं लगाया है। वह केवल घर में रखे रुपयों की तलाश में डकैती डालने आया था।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like