काली फिल्म चढ़ाने वाले दुकानदारों पर भी होगी कार्रवाई

( Read 2249 Times)

18 Sep, 12 10:42
Share |
Print This Page

कोटा | चार पहिया वाहनों के कांच पर लगी काली फिल्म से निपटने के लिए पुलिस कार एसेसरीज वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। एसेसरीज वाले वाहनों पर काली फिल्म चढ़ाते मिलेे तो उनके खिलाफ कोर्ट में अवमानना का मुकदमा होगा। हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने सभी वाहनों से काली फिल्म हटाने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद से पुलिस व परिवहन विभाग सक्रिय है।

पहले लोग यह कहकर बच जाते थे कि मोटर व्हीकल एक्ट में फिल्म के 70 फीसदी पारदर्शी होने का नियम है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में साफ कह दिया कि किसी भी तरह की काली फिल्म बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में मोटर व्हीकल एक्ट का 70 फीसदी पारदर्शिता का मामला निष्प्रभावी हो गया। यातायात पुलिस दो माह से काली फिल्म उतारने के लिए कार्रवाई कर रही है, उसके बाद भी शीशे पर काली फिल्म लगे कई वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। अधिकतर पुलिसकर्मियों को यह तक नहीं मालूम कि अब किसी भी तरह की फिल्म कांच पर नहीं चढ़ाई जा सकती है। एएसपी लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि पुलिस लगातार काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। एसेसरीज वाले अगर वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी काली फिल्म लगा रहे हैं। किसी के भी पकडऩे में आने के बाद उसके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दायर किया जाएगा।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: कोटा
Your Comments ! Share Your Openion
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
Kitchen Benchtops
Granite Countertops
Granite Benchtop
Bathroom Vanities
CopyRight : Pressnote.in
WCAG