भवनों से कचरा परिवहन कार्य अटका
( Read 3348 Times)
12 Jul 18
Print This Page
जोधपुर| नगर निगम ने शहर की रहवासीय व व्यावसायिक बहुमंजिला इमारतों और संस्थानिक इमारतों से कचरा कलेक्शन कर केरू परिवहन करने वाली ठेका फर्म को शर्तों का उल्लंघन करने पर दिया कार्यादेश निरस्त करते हुए काली सूची में डाल दिया है। निगम ने ठेका फर्म को यह काम 6 माह पहले सौंपा था। निगम ने नोटिस के बावजूद तीन माह की बकाया लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाने पर धरोहर राशि भी जब्त कर ली। ठेका फर्म विनोद बारासा को गत 31 जनवरी को शर्तों पर काम करने का कार्यादेश सौंपा था। ठेका फर्म ने अप्रैल से जून माह के 1 लाख 52 हजार 250 रुपए जमा नहीं करवाए। नोटिस पर भी अपना पक्ष नहीं रखा।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Jodhpur News