GMCH STORIES

कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

( Read 4341 Times)

07 Jun 18
Share |
Print This Page
जोधपुर| राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय वापस ले लिया है। महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री रामदयाल परिहार ने बताया, कि महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेशसिंह चौहान, महामंत्री बाबूलाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल धायल, जिलाध्यक्ष जेठाराम डूडी, सुरेंद्र विश्नोई की प्रमुख शासन सचिव रजत मिश्रा, संयुक्त शासन सचिव सांवरमल शर्मा व मुख्य अभियंता अनिल कुमार के साथ वार्ता हुई। इसमें 27 वर्षीय चयनित वेतनमान 5000-8000 वेतन शृंखला का लाभ देने व स्टोर मुंशी से संबंधित मांगों पर 10 जून तक पूरा करने की सहमति दी गई। इस पर हड़ताल स्थगित कर दी गई है। संगठन के महामंत्री गोपीकिशन नेगी, प्रकाशचंद्र गहलोत, माधोसिंह, नारायणसिंह राजपुरोहित, छोटूसिंह, नाथूसिंह पोपावास, परमानंद पुरोहित, जाहिद, छैलसिंह आदि ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like