GMCH STORIES

प्रो. राठौड ने वीर दुर्गादास राठौड फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

( Read 6747 Times)

13 Aug 17
Share |
Print This Page
प्रो. राठौड ने वीर दुर्गादास राठौड फ्लाईओवर का किया निरीक्षण  देवीसिंह बडगूजर,जोधपुर। प्रो. (डॉ.) महेन्द्र राठौड ने शुक्रवार को वीर दुर्गादास राठौड मल्टीलेवल फ्लाईओवर का निरीक्षण कुछ विशेषज्ञों के साथ किया। विशेषज्ञों ने प्राधिकरण के इस महत्वपूर्ण परियोजना की तारीफ करते हुए कहा कि वास्तव में यह मल्टीलेवल फ्लाईओवर आमजन को बेहद राहत देने वाला कदम साबित होगा।
प्रो. राठौड ने अतिथि विशषज्ञों को बताया कि वर्षाकाल में अण्डरब्रिज में बरसाती पानी एवं सीवरेज का पानी इकठ्ठा होने से यातायात बाधित हो जाता था, आरओबी निर्माण से यातायात का सुचारू रूप से परिवहन हो सकेगा एवं यातायात के दबाव की समस्या के समाधान के साथ ही वाहनों के बहुमूल्य ईंधन एवं मानव समय की बचत होगी।
प्रो. (डॉ.) महेन्द्र राठौड ने बताया कि यह आरओबी प्रदेश का पहला मल्टीलेवल ओवरब्रिज है जो आरओबी के साथ दो चौराहों रिक्तियां भैरूजी एवं रोटरी चौराहे पर फ्लाईओवर के रूप में कार्य करेगा। जिससे उक्त दो चौराहों पर यातायात के दबाव की समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा। प्रो. राठौड ने कहा कि वीर दुर्गादास मल्टीलेवल फ्लाईओवर की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया हैं। उक्त आरओबी 4 लेन का है जिसकी कुल लम्बाई 1960 मीटर है। उक्त आरओबी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्रो. (डॉ.) महेन्द्र राठौड ने बताया कि अभी वर्तमान में आरओबी पर मास्टिक एवं पेंटिंग का कार्य पूर्ण होते ही वीर दुर्गादास मल्टीलेवल फ्लाईओवर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like