GMCH STORIES

आज से रेजिडेंट डॉक्टर काली पट्टी बांध करेंगे विरोध

( Read 2956 Times)

24 Mar 17
Share |
Print This Page
जोधपुर | महाराष्ट्र में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल को जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को समर्थन दिया। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुखदेव चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र में डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के चलते हड़ताल पर बैठे डॉक्टर के समर्थन में जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर भी उनके साथ हैं। जोधपुर में भी आए दिन डॉक्टरों के साथ मारपीट होती रहती है। इसको लेकर कॉलेज प्राचार्य को हमने समर्थन का ज्ञापन भी दिया है। हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार से सभी रेजिडेंट डॉक्टर काली पट्टी बांध सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम भी उनके समर्थन में हड़ताल करेंगे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like