सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के चलते हुई हड़ताल
( Read 2530 Times)
18 Mar 17
Print This Page
जोधपुर | मथुरादास माथुर अस्पताल में शुक्रवार सुबह से ठेके पर लगे सफाई कर्मचारी और ट्रॉली मैन वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल पर चले गए। जिससे अस्पताल के किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हो सकी। हालांकि शाम को ठेका कंपनी का एक बिल एमडीएमएच प्रशासन ने पास कर चेक इश्यू करने के बाद ठेका कंपनी के आश्वासन पर कर्मचारी वापस काम पर लौट आए।
एमडीएम अस्पताल में करीब 235 सफाई कर्मचारी ठेका कंपनी की ओर से लगाए हुए हैं,जो तीन शिफ्ट में सफाई करते हैं। इनके एक साथ हड़ताल पर जाने से अस्पताल के सभी वार्डों में पूरे दिन गंदगी पसरी रही। शाम को हड़ताल टूटने के बाद रात की शिफ्ट में आने वाले सफाई कर्मचारियों ने सफाई की।
सफाई कर्मचारियों ने ठेका कंपनी पर आरोप लगाया कि पिछले तीन महीने से कंपनी ने वेतन नहीं दिया है। वहीं कंपनी के मैनेजर एचपी गौत्तम ने बताया कि केवल एक माह का वेतन ही बकाया है। उन्होंने बताया है कि कंपनी की ओर से नवंबर माह का दिया हुआ बिल अस्पताल प्रशासन ने अभी तक पास नहीं किया। नवंबर के बाद तीन महीने का बिल भी अस्पताल प्रशासन को दिया हुआ है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Jodhpur News