GMCH STORIES

रेलवे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

( Read 2858 Times)

29 Jul 16
Share |
Print This Page
जोधपुर | नाॅर्थवेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन जोधपुर मंडल की जोधपुर मेन शाखा के उपाध्यक्ष सत्यनारायण और मंडल रेल प्रधान कार्यालय शाखा के सहायक शाखा सचिव शिवकरण पुरोहित को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। मंडल तथा शाखा के पदाधिकारियों द्वारा माला तथा साफा पहनाकर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनो कर्मचारियों की सेवा की सराहना की। इस मौके पर अनोपसिंह पंवार, राणा पूर्णचंद्रदीप सिंह, श्यामसुंदर गौड़, सोहनलाल भाटी, अजय देवड़ा, रामनिवास चौधरी, जसबीरसिंह, बजरंग सिंह राठौड़, बन्नेसिंह, गायत्री चक्रवर्ती, आशा खीची, राजेंद्रसिंह शेखावत ने संबोधित किया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like