मदेरणा ने 60 दिन की अंतरिम जमानत मांगी

( Read 783 Times)

23 Feb, 12 10:33
Share |
Print This Page

जोधपुर | भंवरी अपहरण और हत्या मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा ने भी बुधवार को अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (सीबीआई) कोर्ट से 60 दिन की अंतरिम जमानत मांगी है। जमानत अर्जी में अस्पताल में भर्ती पिता परसराम मदेरणा से मिलने और विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने का कारण बताया गया है। बजट सत्र में लूणी विधायक मलखानसिंह भी शामिल होना चाहते हैं, उन्होंने भी 40 दिन की अंतरिम जमानत की अर्जी लगा रखी है। गुरुवार को इन दोनों अर्जी पर सुनवाई होगी।

मदेरणा के वकील जगमालसिंह चौधरी ने प्रदीप चौधरी के मार्फत यह अर्जी लगाई। चौधरी ने कोर्ट में बताया कि महिपाल मदेरणा के पिता परसराम मदेरणा गंभीर रूप से बीमार है, वे अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी वृद्ध मां की तबीयत भी बहुत खराब है। इन दोनों से वे मिलना चाहते हैं और बजट सत्र में शामिल होना चाहते हैं इसलिए उन्हें दो माह की अंतरिम जमानत दी जाए। बजट सत्र का समन विधायक मलखानसिंह के पास भी आया था। मलखानसिंह ने भी 27 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी। अब गुरुवार को इन दोनों अर्जियों पर सुनवाई होगी।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: जोधपुर
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Srimati Lal
Rank #2 :: M. F. Husain
Rank #3 :: Ben Avram
Rank #4 :: Mahirwan Mamtani
Rank #5 :: Prafulla Dahanukar
Rank #6 :: Jitish Kallat
Rank #7 :: Amrita Sher-Gil
Rank #8 :: Abhay Kumar
Rank #9 :: Anil Karanjai
Rank #10 :: Raja Ravi Varma
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG