मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 16 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Rajasthan

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे मंत्री और सांसद

झारखंड भाजपा ने इसके लिए रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, डालटनगंज,गढ़वा, गुमला और लोहरदगा में अलग-अलग कार्यक्रम तय किया है।

WAf𝕏TGin✉🖨

केंद्र की मोदी सरकार के एक साल का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में भाजपा सालाना जलसे के रूप में लोक कल्याण पर्व मनाएगी।

26 मई से 31 मई तक राज्य के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम होंगे। केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, राज्य सरकार के मंत्री, विघायक और संगठन के नेता मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाएंगे।

झारखंड भाजपा ने इसके लिए रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, डालटनगंज,गढ़वा, गुमला और लोहरदगा में अलग-अलग कार्यक्रम तय किया है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और सुदर्शन भगत कई कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, मंत्री, सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में रहेंगे। 26 मई को रांची में पहला मुख्य कार्यक्रम होगा।

रिम्स ऑडिटोरियम में होनेवाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, मुख्यमंत्री रघुवर दास, अजरुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, रामटहल चौधरी, विधायक रामकुमार पाहन, जीतूचरण राम मौजूद रहेंगे।

26 मई को डालटनगंज में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद वीडी राम, विधायक राधाकृष्ण किशोर, आलोक चौरसिया भाग लेंगे। उसी दिन अपराह्न 3 बजे गढ़वा में कार्यक्रम होगा।

इसमें केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद वीडी राम, विधायक सत्येंद्र तिवारी और संगठन की ओर से कामेश्वर कुशवाहा भाग लेंगे।26 मई को ही हजारीबाग में एक ऐसा ही कार्यक्रम होगा।

केंद्रीय संगठन से राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक मनीष जायसवाल, जानकी यादव और डा. प्रहलाद वर्णवाल मौजूद रहेंगे।

27 मई को केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जमशेदपुर में रहेंगे। उनके साथ संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युतवरण महतो हिस्सा लेंगे।

27 को ही बोकारो में राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह के साथ सरकार की मंत्री लुईस मरांडी, मंत्री अमर कुमार बाउरी, सांसद रवींद्र पांडेय, विधायक विरंची नारायण और संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा शर्मा भाग लेंगी।