GMCH STORIES

ग्रुप फ़ॉर पीपल जैसलमेर नीम महोत्सव का आयोजन करेगा

( Read 3259 Times)

23 Jun 17
Share |
Print This Page
जैसलमेर | सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल जैसलमेर में नीम महोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर करेगा।इसके लिए मंगलवार को ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा के नेतृत्व में डेलिगेशन ने पुलिस अधीक्षक और उप वन सरंक्षक से मुलाकात कर आयोजनों पर चर्चा की।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,जितेंद्र कुमार खत्री ,पर्वत सिंह भाटी ,डॉ हितेश चौधरी,जितेंद्र सिंह भाटी सेम का डेलिगेशन पुलिस अधीक्षक और उप वन सरंक्षक से मिल चर्चा की। गज्जा ने बताया कि ग्रुप द्वारा गक्त वर्ष से नीम महोत्सव के तहत नीम के पौधे लगाए जा रहे है।इस बार सीजन में ग्रुप द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन में नीम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।जिसके लिए पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के साथ चर्चा की गई।यादव ने ग्रुप के आयोजन में सकारात्मक शाहयोग का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि रेगिस्तान में नीम रामबाण पौधा है।जिसकी सर्वयाल रेट अच्छी हैं।उन्होंने कहा कि ग्रुप पौधरोपण का जो भी कार्य करेगी पुलिस विभाग पूर्ण शाहयोग करेगा।।महोत्सव बीस जुलाई के बाद आयोनित किया जाएगा पुलिस लाइन में।इसी तरह ग्रुप राजकीय महाविद्यालय ,सार्वजनिक पार्क गफ्फुर भट्टा और दो आयोजन सीमा सुरक्षा बल के साथ सरहद पर करेगा।।इन आयोजनों में नीम के पौधे रोपित किए जाएंगे।गज्जा ने बताया कि ग्रुप डेलिगेशन ने ओव वन सरंक्षक ख्याति माथुर के साथ नीम महोत्सव के लिए नीम के पीढ़े उपलब्ध कराने और वन विभाग और जिला प्रशासन के साथ मिलकर पौधे रोपित करेंगे।इसके लिए कुछ साइट ग्रुप अपने स्तर पर विभाग के साथ काम करेगा।माथुर ने ग्रुप को ग्रामीण इलाकों में नीम महोत्सव के आयोजन में सहयोग की अपील की।ग्रुप के सदस्यो ने माथुर को भरोसा दिलाया कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए वन विभाग के सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं।ग्रुप राजकीय महाविद्यालय में एन सी सी के साथ मिल नीम महोत्सव का आयोजन करेगा इसके लिए डॉ अशोक तंवर से व्यापक चर्चा की गई।ग्रुप बाड़मेर जैसलमेर में पचीस हज़ार नीम के पौधे इस बार रोपित करेगा।जिला कलेक्टर के सी मीणा जैसलमेर से बाहर होने के कारण चर्चा नही हुई ।जिला कलेक्टर द्वारा एक घर एक नीम नवाचार को ग्रुप द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा।।माथुर ने ग्रुप को 23 जून को आयोजित होने वाली बैठक में ग्रुप को आमंत्रित किया।।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jaislmer news
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like