GMCH STORIES

कार पलट कर पेड़ से टकराई दादी-पोती की मौत

( Read 6665 Times)

25 Apr 15
Share |
Print This Page
जैसलमेर, शहर से करीब 10 किमी दूर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक कार असंतुलित होकर पलट गई और पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बालिका बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कमलकिशोर पुरोहित अपने परिवार के साथ कार में जैसलमेर से बाड़मेर के लिए रवाना हुए।
शहर से निकलते ही आर्मी एरिया के सामने सड़क पर जानवर जाने से कार असंतुलित होकर पलट गई और पेड़ से जा टकराई। जिससे उसमें सवार मानसी पुत्री कमलकिशोर शांति देवी पत्नी बंशीलाल की मौत हो गई। कमलकिशोर बालिका महिमा गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह परिवार दो अलग-अलग वाहनों में जैसलमेर से वापस जा रहा था। एक गाड़ी बीकानेर तो दूसरी गंगानगर जा रही थी। गंगानगर जाने वाली कार का एक्सीडेंट हो गया और उसके पीछे बीकानेर जाने वाली कार भी चल रही थी। दुर्घटना के बाद परिवार वाले घायलों को अस्पताल ले गए। इस परिवार के कुछ सदस्य जैसलमेर में भी रहते हैं। जैसे ही दुर्घटना की खबर मिली तो पूरे परिवार में मातम छा गया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Jaislmer news
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like