GMCH STORIES

तेज गर्मी से आमजन बेहाल

( Read 6212 Times)

24 Apr 15
Share |
Print This Page
जैसलमेर, जिले में गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप सताने लगती है। दोपहर होते-होते तो भीषण गर्मी के अहसास के साथ ही लू के थपेड़े भी महसूस किए जा रहे हैं। एकाएक गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। आमजन बेहाल नजर रहा है। दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा रहता है। लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पिछले दिनों एकबारगी पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया था, लेकिन गत तीन दिनों से तापमान 41 डिग्री के आसपास चल रहा है। तापमान में मामूली गिरावट से राहत नहीं मिल रही है। रात के समय भी गर्म हवाएं चलने लगी हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री तथा न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के शहर में सैलानियों की आवक थम सी गई है। पर्यटन व्यवसायी सुस्ताते नजर रहे हैं। बाजारों में दुकानदार भी भीषण गर्मी से पसीने से तरबतर नजर रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही ग्राहकों की आवक थम जाती है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Jaislmer news
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like