जैसलमेर | राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर ने बुधवार को जिला मुख्यालय, रामगढ़ व फतेहगढ़ से सात सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में विधवा व परित्यक्ता महिला शिक्षकों का एससी एसटी बैक लॉग भरने,अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों में एससी एसटी का आरक्षित कोटा भरने, नवक्रमोन्नत राउमावि में अनिवार्य हिंदी के व्याख्याता के पद सृजित करने, एससी एसटी छात्रों की पूर्व मैट्रिक छात्रवृति की राशि दस गुणा बढाने, वरिष्ठ अध्यापकों की 2010 तक वरिष्ठता सूची बताई जाएं ताकि रिक्त पदों के विरुद्ध जोन ऑफ कंसीडरेशन के नियम के अनुसार व्याख्याता व प्रधानाध्यापक के पद पर एससी एसटी के वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति हो सके।
अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यकों को एससी एसटी की भांति पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने, अध्यापकों व वरिष्ठ अध्यापकों को छठे वेतनमान के अनुरूप केन्द्र के समान ग्रेड पे दिया जाने की मांग की है।