मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रोनिक सी फार्म सुविधा का शुभारम्भ किया

( Read 1431 Times)

01 Feb, 12 10:11
Share |
Print This Page

जयपुर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को शासन सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में राज्य स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति की बैठक में व्यवहारियों को इलेक्ट्रोनिक सी फार्म जारी करने की सुविधा का शुभारम्भ किया। उन्होंने व्यवहारी सम्मान योजना 2011 के तहत राज्य स्तर पर 12 व्यवहारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री गहलोत ने कहा कि वाणिज्यिक कर विभाग की प्रक्रिया के सरलीकरण म वेट एवं सी.एस.टी. की विवरणी का एकीकरण किया गया है जिससे व्यवहारियों को सी फार्म जारी करवाने के लिए कार्यालय नहीं आना पडेगा। इस प्रक्रिया के तहत अब व्यवहारी पासवर्ड के जरिये ऑनलाइन सी फार्म डाउनलोड कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा वर्ष 2011 12 के बजट में की थी। श्री गहलोत ने श्री अनामिका कंडक्टर्स के प्रतिनिधि को इलेक्ट्रोनिक सी फार्म की प्रथम प्रति सौंपी। मुख्यमंत्री की एक अन्य घोषणा के तहत राज्य के सर्वाधिक कर देने वाले 12 व्यवहारियों को इस बैठक में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस योजना के तहत कुल 108 व्यवहारियों को राज्य मित्र सम्मान दिया गया है। बैठक में क्षेत्रीय मुख्यालयों के व्यवहारियों का सम्मान वहीं पर किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तर पर 12 व्यवहारियों का मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। इसके तहत जयपुर के मैसर्स इण्डियन ऑयल कारपोरेशन, मैसर्स अपोलो टायर्स लिमिटेड, मैसर्स फूड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड एवं मैसर्स रामबाग पैलेस होटल प्रा.लि. को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मैसर्स श्री सीमेंट लिमिटेड, ब्यावर, मैसर्स भदादा इंजीनियरिंग कम्पनी, भीलवाडा, मैसर्स गुरदीप साईकिल स्टोर, बीकानेर, मैसर्स जगन्नाथ दुर्गालाल, कोटा, मैसर्स चम्बल फर्टीलाइजर्स, कोटा, मैसर्स सतनाम साईकिल स्टोर, पाली, मैसर्स मैट्रो सीमेन्ट एण्ड माईन्स प्रा.लि., जोधपुर, दी इण्डियन होटल्स कम्पनी लिमिटेड (यूनिक लेक पैलेस होटल), उदयपुर को सम्मानित किया गया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: राजस्थान , मुख्यमंत्री
Your Comments ! Share Your Openion
More News for You !
:: Health-Udaipur- मदर्स डे पर सबसे कीमती उपहार दिया मित शा...
:: Jaipur. Rajasthan बीसूका की प्रथम स्तरीय समिति में उपाध्...
:: Jaipur. Rajasthan नये पशु चिकित्सा उफन्द्रों व पशु चिकित...
:: Jaipur. Rajasthan मुख्यमंत्री की गीतकार श्री गजानन वर्म...
:: Jaipur. Rajasthan ओलम्पिक मशाल यात्रा में शामिल होने के ल...
:: Jaipur. Rajasthan शिक्षकों के स्थानान्तरण नीति के तहत का...
:: Jaipur. Rajasthanसराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस कर्मी हुए ...
:: Rajasthan.India-उफन्द्रों व पशु चिकित्सालयों के संचालन ...
:: Rajasthan-India राजस्थानी पुस्तकों का लोकार्पण समारोह ...
:: Jaipur. Rajasthan मुख्यमंत्री से नवनियुक्त अध्यक्ष, सर्...
:: Jaipur. Rajasthan श्री धर्मेन्द्र राठौड ने संभाला राजस्...
:: Jaipur. Rajasthan हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स के...
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Ravina Raj Kohli
Rank #2 :: Naina Lal Kidwai
Rank #3 :: Dr. Kiran Mazumdar-Shaw
Rank #4 :: Ekta Kapoor
Rank #5 :: Sunita Narain
Rank #6 :: Indra Krishnamurthy Nooyi
Rank #7 :: Akhila Srinivasan
Rank #8 :: Chanda Kochhar
Rank #9 :: Jyoti Naik
Rank #10 :: Ritu Kumar
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG