GMCH STORIES

‘Pleasure Squad’ में स्कूली लड़कियों को भर्ती कर बनाया ‘सेक्स स्लेव’

( Read 6189 Times)

22 Sep 17
Share |
Print This Page
पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन चुके उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की क्रूरता के कई किस्से आपने सुने होंगे पर हाल ही में इस सनकी तानाशाह के बारे में जो घिनौना खुलासा हुआ है उससे दुनिया भर में लोग इस तानाशाह को लानत दे रहे है। सच ये कि किम जोंग सिर्फ युद्ध के लिए आमादा नहीं है, बल्कि सेक्स का भी प्यासा है।

इस तानाशाह के द्वारा बड़ी संख्या में स्कूली लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाने जैसी घटना का खुलासा होने पर इस तानाशाह का बेरहम और निर्दयी चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आया है। शक्ल से बेहद शांत दिखने वाला ये तानाशाह अंदर से कितना घटिया है इस बात से पर्दा उठाने वाली महिला और कोई नहीं बल्कि उत्तर कोरिया की ही पूर्व निवासी योन लिम (26) है।

ये महिला अब उत्तर कोरिया से निकल कर दक्षिण कोरिया में पनाह ले चुकी है क्योंकि ये अब कभी उत्तर कोरिया नहीं जाना चाहती। इस महिला ने एक इंटरव्यू में बताया की वो खुद उस नर्क को भोग चुकी है जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता।

इस महिला ने बताया की स्कूल में पढ़ रही लड़कियों में से जो लड़की सबसे सूंदर होती है उसे चुनकर जबरदस्ती किम जोंग की सेक्स गुलाम बनाया जाता है। इन लड़कियों को तानाशाह किम को खुश करने की खास ट्रेनिंग दी जाती है। अगर किसी लड़की से कोई गलती होती है या फिर वो ऐसा करने से इंकार कर दे तो ये उसकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाता है।

इतना हीं नहीं सेक्‍स गुलामी के दौरान अगर कोई लड़की प्रेग्‍नेंट हुई तो उसे भी मार दिया जाता है। लिम ने ये भी बताया की तानाशाह की ऐशगाह के लिए करीब दो हजार लड़कियों को सेक्स गुलाम बनाकर रखा गया है। इन लड़कियों की उम्र करीब 13 साल से 25 साल के बीच है।

उत्तर कोरिया में किम जोंग के हुक्म की नाफरमानी नहीं हो सकती इसलिए इन लड़कियां के पास इस नर्क में जीने के अलावा कोई चारा नहीं है। लिम ने ये भी बताया की 25 साल की उम्र के बाद लड़कियों को छोड़ दिया जाता लेकिन तब तक उनकी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो चुकी होती है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like