GMCH STORIES

नौसेना की छह जांबाज महिला अधिकारियों को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान

( Read 4504 Times)

25 May 18
Share |
Print This Page
नई दिल्ली । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने छोटी पाल नौका आईएनएसवी तारिणी में समुद्र के रास्ते पृवी की परिक्रमा करने वाली नौसेना की छह जांबाज महिला अधिकारियों को आज नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। श्रीमती गांधी ने यहां अपने कार्यालय में आयोजित एक समारोह में इन महिला अधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इनके साहसिक कारनामे से पूरे राष्ट्र को प्रेरणा मिली है। केंद्रीय मंत्री ने अभियान को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए इन सभी को बधाई भी दी। नौसेना की छह जांबाज महिला अधिकारियों ने ‘‘नाविका सागर परिक्रमा’ अभियान के तहत पूरी पृवी का चक्कर लगाया है। समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने वाला यह भारत का पहला महिला अभियान दल है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like