GMCH STORIES

रोहिंग्या मुसलमानों की वापसी के लिए म्यांमार को 30 लाख डॉलर

( Read 7790 Times)

13 Jan 18
Share |
Print This Page
बैंकॉक, जापान के विदेश मंत्री ने आज म्यांमार की नेता आंग सान सू की से रोहिंग्या मुसलमानों की सुरक्षित और स्वैच्छिक वापसी की गारंटी देने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि हिंसा के कारण म्यांमा के रखाइन प्रांत से बहुत से रोहिंग्या मुसलमान पलायन कर गए हैं।
जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो इन दिनों म्यांमा की यात्रा पर है। जापान सरकार ने रोहिंग्या मुसलमानों को पुन: अपने देश में लाए जाने में मदद के लिए म्यांमा सरकार को 30 लाख डॉलर अनुदान देने की घोषणा की है। म्यांमा और बांग्लादेश ने 23 नवंबर को रोहिंग्या शरणार्थियों के प्रत्यावर्तन को लेकर करार किया था। म्यांमा ने 23 जनवरी से इसकी प्रािया शुरू करने की बात कही थी। हालांकि कितनी संख्या में प्रत्यावर्तन किया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी शिनोबू यामागुची ने कहा कि हमने म्यांमा और बांग्लादेश के बीच करार को देखते हुए मदद का फैसला किया है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like