GMCH STORIES

नेपाल बाढ़ में फंसे 600 लोगों में 200 भारतीय भी

( Read 8578 Times)

14 Aug 17
Share |
Print This Page
काठमांडो। भारी बारिश के चलते मध्य नेपाल के लोकप्रिय पर्यटन जिला चितवन में आई बाढ़ में फंसे करीब 600 लोगों में 200 भारतीय पर्यटक भी हैं। बाढ़ के चलते 49 लोगों की जान गई है। देश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। चितवन घाटी में उफान मार रही राप्ती नदी का पानी कई होटलों में घुस गया है जहां देश का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थित है।मुख्य जिला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने बताया, राहत अभियान के लिए पड़ोसी देवघाट से चार रबर राफ्ट मांगे गए हैं। क्षेत्रीय होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन घिमरे ने बताया ,फंसे हुए पर्यटकों को हाथी की मदद से निकाला जा रहा है। एक होटल मालिक ने बताया, गृह मंत्रालय से मदद मांगी गई है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like