सेना में 35 लाख भर्तियां होंगी : उ. कोरिया
( Read 5066 Times)
13 Aug 17
Print This Page
सोल। उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से नए प्रतिबंधों के बाद अमेरिका के साथ उत्पन्न तनाव को देखते हुए करीब 35 लाख कामगारों तथा पार्टी के सदस्यों को सेना में शामिल किया जाएगा। उत्तर कोरिया के अखबार ‘‘रोडोंग सिनमुन’ के अनुसार केसीएनए से संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की ¨नदा करने के बाद स्वयंसेवकों ने पीपुल्स आर्मी में शामिल होने की इच्छा जताई है। उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह के शुरुआत में अमेरिका तथा उसके अधीन प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित ग्वाम द्वीप पर हमले की चेतावनी दी है। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
InternationalNews