GMCH STORIES

चीन को शत्रु मानना सही नहीं : राहा

( Read 3079 Times)

29 Nov 15
Share |
Print This Page
अलीपुरद्वार | भारत और चीन से परिपक्व नेतृत्व का आह्वान करते हुए वायु सेना प्रमुख अरूप राहा ने शनिवार को कहा कि देश को अब चीन को शत्रु की तरह नहीं देखना चाहिए। उन्होंने हासीमारा एयरबेस (पश्चिम बंगाल) पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम एक ही क्षेत्र में हैं। हमारे साझा हित हैं। मुङो नहीं लगता कि हमें चीन को अब शत्रु की तरह देखना चाहिए।1चीन से खतरे के बारे में पूछे जाने पर राहा ने कहा कि हमारे बीच एक लड़ाई हुई थी। हमें सीमा मुद्दे को हल करना है। दो उदीयमान आर्थिक या सैन्य शक्तियां साथ-साथ अस्तित्व में रह सकती हैं। शत्रु वाला रवैया अब अधिक मैत्रीपूर्ण रवैये में तब्दील होना चाहिए। जबकि इस महीने की शुरुआत में वायु सेना प्रमुख ने कथित तौर पर भारतीय उप महाद्वीप में चीन के बढ़ते प्रभाव को भारत के लिए बड़ी सुरक्षा चुनौती बताया था। शनिवार को राहा ने उम्मीद जताई कि राफेल लड़ाकू विमान के लिए भारत तथा फ्रांस के बीच इस साल के अंत तक सौदा हो जाएगा।
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like