सोलर इंपल्स जापान से हवाई के लिए रवाना
( Read 3251 Times)
30 Jun 15
Print This Page
टोक्यो | विश्व भ्रमण पर निकला सौर ऊर्जा संचालित विमान सोलर इंपल्स-2 सोमवार को जापान से हवाई द्वीप के लिए रवाना हो गया। यह विमान खराब मौसम की वजह से पिछले एक महीने से जापान में फंसा हुआ था। इसके हवाई पहुंचने में करीब 120 घंटे लगने की उम्मीद है। मिशन के नियंत्रकों ने बताया कि एक महीने के विलंब के बाद सोलर इंपल्स 2 ने मध्य जापान के नागोया शहर से तड़के तीन बजे उड़ान भरी। इसकी घोषणा विमान के उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद की गई। जापान टाइम्स ने परियोजना की प्रवक्ता एल्क न्यूमन के हवाले से बताया कि यह अभी तक पता नहीं है कि हवाई के लिए विमान लगातार उड़ता रहेगा क्योंकि इसके लिए साफ मौसम की जरूरत होगी। विमान प्रशांत महासागर के ऊपर करीब आठ हजार किमी की यात्रकर हवाई पहुंचेगा।
This Article/News is also avaliable in following categories :
InternationalNews