GMCH STORIES

राष्ट्रपति, मोदी व सोनिया ने प्रियरंजन दासमुंशी के निधन पर शोक जताया

( Read 3840 Times)

21 Nov 17
Share |
Print This Page
नईं दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी के निधन पर आज शोक प्रकट किया। कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता प्रियरंजन दासमुंशी के निधन की जानकारी मिलने से दुखी हूं। राष्ट्रपति ने कहा, उन्होंने बंगाल में और देश में फुटबाल के प्रशासन में काफी योगदान दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं सहयोगियों के साथ हैं।प्रियरंजन दासमुंशी 72 वर्ष के थे और वे वर्ष 2008 से ही कोमा में थे। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने से उनकी हालत नाजुक बनी हुईं थी और उनकी मृत्यु आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुईं। निधन के समय उनकी पत्नी और बेटे अस्पताल में मौजूद थे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि दासमुंशी एक लोकप्रिय नेता थे और उनके पास समृद्ध राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव था। 72 वर्षीय दासमुंशी का आज दोपहर 12 बज कर करीब दस मिनट पर एक अस्पताल में निधन हो गया। वे साल 2008 से कोमा में थे। सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईंरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर आज दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, प्रिय रंजन दासमुंशी जी के दुखद निधन के बारे में सुना। मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों और सहयोगियों के साथ हैं। 72 वर्षीय दासमुंशी 2008 से कोमा में थे और आज यहां एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर आज दुख जाते हुए इसे पार्टी के लिएअपूरणीय क्षतिबताया। उनके पार्थिव शरीर को यहां अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like