GMCH STORIES

10 से ज्यादा भारतीय मछुआरे श्रीलंका की हिरासत में

( Read 4314 Times)

18 Nov 17
Share |
Print This Page
नागापट्टिनम श्रीलंका की नौसेना ने शुक्रवार को अपने जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के कथित आरोप में 10 से अधिक भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेकर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया।श्रीलंका से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए तमिलनाडु मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के एक गश्ती पोत ने भारतीय मछुआरों को पाइंट प्रेडो लाइटहाउस के उत्तर-पूर्व में श्रीलंकाई जलसीमा में मछलियां पकड़ते समय हिरासत में ले लिया और उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि मछुआरों, उनकी नौकाओं और मछलियां पकड़ने के सामान को कानकेशनथुरई स्थित नौसैनिकों के ठिकाने पर ले जाया गया और फिर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जाफना के सहायक मत्स्य निदेशक के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए मछुआरे नागापट्टिनम जिले में अक्करापेट्टई तटीय क्षेत्र के थीडीर कुप्पम निवासी हैं।एक दिन पहले भी नगापट्टिनम जिले के रहने वाले दस मछुआरों को श्रीलंका सेना ने अपनी जल सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया था और उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया था। इस बीच, विभिन्न मछुआरा संगठनों के नेताओं ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा निदरेष मछुआरों को लगातार हिरासत में लेने की ¨नदा की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दशकों से लंबित मछुआरों के मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया है।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like