प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की दो दिवसीय दौर पर पहुंची है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति जमकर हमला किया है।
लोगों की समस्याएं सुनने पहुंची प्रियंका ने कहा कि अगर स्मृति ईरानी खुद को अमेठी की बेटी बताती है तो बताए अब तक अमेठी में आईआईटी क्यों नहीं है? प्रियंका ने कहा कि ईरानी अगर रायबरेली और अमेठी की इतनी शुभचिंतक है, तो वह अमेठी में एक आईआईटी खुलवा दें।
स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए कहा कि आखिर केंद्रीय मंत्री युवाओं को क्यों नहीं संबोधित करती, जो कि उनके विभाग के अंदर आते हैं? अगर केंद्रीय मंत्री अमेटी में आईआईटी बनवा देंगी तो युवाओं को इससे फायदा मिलेगा।
बीते साल किसानों की स्थिति के बारे में पूछने पर प्रियंका ने कहा कि अपने चारों ओर देखों जवाब आपको खुद मिल जाएगा।