GMCH STORIES

दक्षिण अफ्रीका में गांधी का अपमान

( Read 5385 Times)

15 Apr 15
Share |
Print This Page
दक्षिण अफ्रीका में गांधी का अपमान दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहानिसबर्ग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का मामला सामने आया है। सोमवार को कुछ लोगों ने शहर के बीचोंबीच स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सफेद पेंट फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। दक्षिण अफ्रीका में यह घटना उसी दिन हुई, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के हैनोवर में गांधी प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे। सिक्यॉरिटी गार्ड के मुताबिक सोमवार शाम को कुछ लोग कार में बैठकर आए और उन्होंने बाल्टी में रखा सफेद पेंट गांधी की प्रतिमा पर उड़ेल दिया। गार्ड के मुताबिक इस दौरान वे ”नस्लभेदी गांधी को गिरना ही चाहिए” नारे लगा रहे थे। जोहिनसबर्ग में गांधी की यह प्रतिमा शहर के बीचोंबीच गांधी स्क्वेयर पर स्थित है। गांधीजी जब जोहानिसबर्ग में थे, तो उन्होंने वहां लॉ की प्रैक्टिस की थी। इसी वजह से इस जगह का नामकरण गांधीजी के नाम पर किया गया है। सिक्यॉरिटी गार्ड के मुताबिक युवकों ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) की टोपी पहनी हुई थी। वे कह रहे थे कि उन्हें न रोका जाए, क्योंकि गांधी एक नस्लभेदी इंसान थे। हालांकि एएनसी के प्रवक्ता ने इस घटना की निंदा की है और कहा कि उनके कार्यकर्ता इस घटना में शामिल नहीं थे।
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like