GMCH STORIES

अदिती आर्य को फेमिना मिस इंडिया चुना गया

( Read 12905 Times)

29 Mar 15
Share |
Print This Page
अदिती आर्य को फेमिना मिस इंडिया चुना गया मुंबई। दिल्ली विश्वविद्यालय की अदिती आर्य को शनिवार को हुए रंगारंग कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया चुना गया। मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में हुए कार्यक्रम में मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज पहली रनर अप रहीं। दूसरे रनर अप का ताज लखनऊ के आईटी कॉलेज से पढ़ीं वर्तिका सिंह के नाम रहा। अदिति को वर्तमान मिस इंडिया कोयल राणा ने ताज पहनाया। इस साल पूरे देश की 21 सुंदरियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। फेमिना मिस इंडिया की प्रतियोगिता में दिल्ली की सुंदरियों का दबदबा रहा। अदिति ने जहां मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया तो दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा दीक्षा कौशल ने टॉप पांच में स्थान बनाया। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ही छात्रा रहीं रुशाली राय टॉप टेन तक पहुंचने में कामयाब रहीं। यशराज स्टूडियो में हुई प्रतियोगिता में करीना कपूर और शाहिद कपूर की प्रस्तुतियों से रौनक रही। इनके अलावा कार्यक्रम में हंसी का तड़का कॉमेडी विद कपिल की पलक और दादी ने लगाया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like