21 को लगेगा रोजगार सहायता शिविर
( Read 2302 Times)
15 Sep, 12 16:59
Print This Page
हनुमानगढ़ । जिला मुख्यालय पर 21 सितंबर को रोजगार सहायता शिविर लगाया जाएगा। रोजगार विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला रोजगार अधिकारी मदनलाल गर्ग ने बताया कि इसमें बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कई कंपनियों से संपर्क किया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि शिविर में आकर युवक-युवतियों का साक्षात्कार कर रोजगार देंगे। जंक्शन के जिला स्टेडियम में रोजगार सहायता शिविर लगाया जाएगा। जिले में 10 हजार से अधिक बेरोजगार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
हनुमानगढ