भुगतान नहीं करने का आरोप

( Read 1901 Times)

15 Sep, 12 16:57
Share |
Print This Page

गोलूवाला | स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण योजना के तहत खरीद की गई दवाइयों का भुगतान नहीं होने से एक मेडिकल स्टोर संचालक ने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत की है। इस शिकायत में केंद्र पर कार्यरत मेल नर्स सुखमंदर सिंह पर बिल पास करने की एवज में कमीशन मांगने का आरोप भी लगाया गया है । संधू मेडिकोज के संचालक संतोख सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी फर्म से स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयां खरीद की जाती थी। दवाइयों का भुगतान कभी भी समय पर नहीं किया गया। आरोप है कि 12 मई को खरीद की गई 2331 रुपयों की दवाई का भुगतान उसे अब तक नहीं किया गया। इस संबंध में प्रभारी गिरधारी लाल मेहरड़ा को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला । इस संबंध में सुखमंद्र सिंह ने बताया कि संचालक द्वारा बिल नहीं उपलब्ध करवाया गया। आरोप बेबुनियाद है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: हनुमानगढ
Your Comments ! Share Your Openion
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
Kitchen Benchtops
Granite Countertops
Granite Benchtop
Bathroom Vanities
CopyRight : Pressnote.in
WCAG