हनुमानगढ़ | यातायात एवं गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल बुधवार सुबह 11.15 बजे जिला स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर भानु प्रकाष एटूरु ने बताया कि शिविर में आम जन की समस्याओं का चिन्हिकरण कर उनका मौके पर निस्तारण किया जाएगा। सार्वजनिक सेवाओं से प्रत्यक्ष रूप से जुडे सभी ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।