यात्रियों को शानदार तोहफा

( Read 782 Times)

05 Feb, 12 09:46
Share |
Print This Page

रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में आरक्षण के लिए अपने सार्वजनिक उपक्रमों और आईआरसीटीसी द्वारा भेजे जाने वाले एसएमएस को भी उसी तरह प्रामाणिक मानने की स्वीकृति दे दी है जैसा कि इलेक्ट्रानिक आरक्षण स्लिप (ईआरएस) को माना जाता है।

रेलवे के अनुसार, आईआरसीटीसी द्वारा भेजे जाने वाले एसएमएस में रेलवे टिकट की पूरी जानकारी जैसे पीएनआर, ट्रेन नंबर, यात्रा की तिथि, श्रेणी, यात्रियों के नाम और संख्या, कोच, सीट नंबर और भुगतान किए गए किराए आदि का उल्लेख होगा। इसमें इंटरनेट से बुक कराए गए टिकटों के संबंध में भेजे गए एसएमएस मुख्य रूप से शामिल किए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसएमएस सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के जरिए व्यक्ति रेल संबंधी कोई भी शिकायत और सुझाव एसएमएस के जरिए रेलवे प्रशासन तक पहुंचा सकता है।

इससे यात्री रेलवे की टिकट खिड़की से लेकर यात्रा करने व स्टेशन पर हुई किसी भी असुविधा की शिकायत को तुरंत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा वे रेलवे की व्यवस्था के सुधार में अपने सुझाव भी भेज सकते हैं।

मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर IRCOMP लिखकर स्पेस दें, अपनी शिकायत/सुझाव टाइप कर 57886 पर एसएमएस भेजें। एसएमएस करने के पश्चात शिकायत/सुझाव का रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाइल फोन पर तुरंत मैसेज के जरिए ही प्राप्त होगा।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खेल जगत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Italy
Rank #2 :: India
Rank #3 :: Japan
Rank #4 :: Egypt
Rank #5 :: Greece
Rank #6 :: Germany
Rank #7 :: Mexico
Rank #8 :: Peru
Rank #9 :: Thailand
Rank #10 :: Philippines
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG