आत्मीय प्रेम अभिव्यक्ति की लोक रस्म बैरका

( Read 4584 Times)

12 Aug, 11 17:55
Share |
Print This Page

सावन की रिमझम और पर्व त्योहारों की शुरूआत जीवन में आनन्द व खुशहाली भर देती है। ऐसे में वागड क्षेत्रा में ये दिन नव वर वधुओं के लिए मौज मस्ती व खुशियों के होते हैं। वागड क्षेत्रा में नवविवाहितों की पहली राखी पर ’’बैरका’’ मनाने की पर परा है। बैरका का मतलब दोनों परिवारों में स्थापित रिश्तों की डोर और अधिक मजबूती प्राप्त करती रहे। दोनों परिवारों में प्रेम व उत्साह बना रहे तथा सावन की तरह दोनों परिवारों में खुशहाली बनी रहे।
’’बैरका’’ की रस्म के दौरान नववधू की सास अपनी बहू के पीहर जाती है और बहू को मिठाई, फल, मेवे, सोलह श्रृंगार की सामग्री, जरी गोटे से भरी चुंदडी की साडी, रक्षा सूत्रा का धागा व अन्य उपहार भेंट करती है और बहू की सुख समृद्धि की कामना करती हुई आशीर्वाद देती है कि दोनों परिवारें में किसी भी प्रकार का बैर न हो और आपस में मिल जुल कर दोनों परिवारों में खुशियां दिन दूनी रात चौगुनी अभिवृद्धि पाती रहें। इसके बाद सभी परिवारजन मिलकर इस रस्म को मनाते हैं। बैरका की रस्म मनाने के बाद दुलहन रक्षा बन्धन मनाकर अपने सुसराल जाती है।
बैरका की रस्म नव वर वधू के लिए उपहार देने व लेने की रस्म है। जिसमें नव वधू के साथ ही नव वर को भी आदर और स मान दिया जाता है। उसके ससुराल से दूल्हे का ससुर या साला आता है और दूल्हे के लिए मिठाई, फल, मेवे, कपडे, रक्षा सूत्रा सहित अन्य उपहार भेंट करते हैं, दामाद की समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हैं।
बैरका की रस्म पर वागड के ग्रामीण क्षेत्रों में नई बहू व दामाद को सूखे नारियल के हार बनाकर भी पहनाए जाते हैं और बताशे व शक्कर पारे से गोद भरी जाती है ताकि दोनों पक्षों के परिजनों में ये मिठास और एकसूत्राता ताजिन्दगी बनी रहे। कहीं कहीं समाज में नई दुल्हन ससुराल से भेजे गए सूखे नारियल के हार पहन व सोलह श्रृंगार कर अपनी सखी सहेलियों के साथ श्रावण के झूलों का आनन्द लेती भी दिखाई देती हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: बांसवाड़ा , त्यौहार
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Apple Inc.
Rank #2 :: Dell
Rank #3 :: HP-Hewlett-Packard
Rank #4 :: Fujitsu
Rank #5 :: Acer Inc.
Rank #6 :: Asus
Rank #7 :: Itautec
Rank #8 :: Lanix
Rank #9 :: Lenovo
Rank #10 :: Micro-Star International
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG